बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में श्रम शक्ति का सम्मान उत्सव मनाया गया
लखीमपुर खीरी May 02, 2025 at 05:07 PM , 123लखीमपुर खीरी। बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में आज 1 मई 25 को श्रम शक्ति का सम्मान उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में कक्षा नौ के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई। इन प्रतियोगिताओं में विजित कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी ने इनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन मेहनतकशों की मेहनत के कारण हम चैन एवं सुकून की सांस ले पाते है। पूरी दुनिया इन्हीं के परिश्रम से चलती है। अतः इस महान दिवस पर सभी से निवेदन है कि इनका पारिश्रमिक देते हुए समय किसी भी प्रकार से इनका अपमान न किया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments