प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा मनाएगी परशुराम जन्मोत्सव समारोह
लखीमपुर खीरी Apr 29, 2025 at 06:50 PM , 101लखीमपुर खीरी। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा लखीमपुर द्वारा गतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह दिनांक 30 अप्रैल् 2025 को प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला बेहजम रोड पर प्रातः 10 बजे से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि विजय शुक्ला "रिंकू शुक्ला" अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गोलागोकरण नाथ होंगे। आप सभी से अनुरोध है की आप अपने परिवार,इष्टमित्रों के साथ पधार कर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाये। उक्त जानकारी देते हुए प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्र ने बताया कि 1--29 अप्रैल 2025 को सायंकाल 7बजे भगवान परशुराम चौक निकट पुलिस लाइन चौराहा पर दीप प्रज्ज्वल होगा। 2 - दिनांक 30अप्रैल 2025 को प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम जी का पूजन आरती 3--11 बजे से वक्ताओं का उदबोधन 4-- 12 बजे से भंडारा /प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनायें।






_page-0001.jpg)
























Comments