जल जीवन मिशन का भ्रष्टाचार नवनिर्मित पानी की टंकी का टैंक फटा मिल चुकी थी क्लीन चिट
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2025 at 07:12 PM , 107लखीमपुर खीरी। प्रदेश में भले ही जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही हो लेकिन जिम्मेदारों में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम न करने की शायद कसम ही खा रखी है। मिले समाचारों के अनुसार विकासखंड ईसानगर क्षेत्र के शेखपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार का उस समय पर्दाफाश हो गया, जब महज 6 माह पूर्व बनी पानी की टंकी का टैंक फट गया और टंकी परिसर में लगाए गए सोलर संयंत्र सहित बाउंड्रीवाल ढह गई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार टंकी निर्माण में ठेकेदार द्वारा खुलेआम घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया जिसके चलते चंद दिन बाद ही टंकी का टैंक पानी का प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर सका और फट गया। टंकी फटने की वीडियो वायरल होने के बाद जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकियों के निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। ज्ञात हो कि इस मामले में संबंधित अधिकारी पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं जिसकी जांच जारी बताई जाती है। उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी ईसानगर प्रदीप चौधरी से बात करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ और बात नहीं हो सकी।






_page-0001.jpg)
























Comments