व्यापारी का माल बेचकर ट्रक चालक फरार, पीड़ित ने पुलिस को दिया प्रार्थनापत्र
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2025 at 07:49 PM , 107लखीमपुर खीरी।थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले छोटन कुमार निराला पुत्र काशीनाथ यादव के द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी,जिला अधिकारी खीरी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह संगम फ्रेट ब्रोकर ट्रांसपोर्ट के नाम से पनगी रामापुर थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में व्यापार करते हैं।पीड़ित ने बताया कि दिनांक 18 अप्रैल 2025 को गाड़ी संख्या जेएच 10 सीयू 1363 पर सामान्य राब गुड जिसका वजन 285 कुंतल था जो पड़ोसी जनपद सीतापुर में महोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती ट्रेडिंग कंपनी वेस्ट बंगाल वर्धमान के लिए लोड कराया था।उपरोक्त राब की कीमत 7 लाख 6 हजार 800 रुपये थी जो शुभ इंटरप्राइजेज बरेली के माध्यम से माल को ट्रांसपोर्ट किया गया था जिसका बिल नंबर 26 दिनांक 18 अप्रैल 2025 था।शुभ इंटरप्राइजेज द्वारा जिसका बिल दिया गया है पीड़ित का माल ट्रक ड्राइवर एवं मालिक द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से पैसे लेकर दूसरे को बेंच दिया इसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब नियत स्थान वेस्ट बंगाल पर उपरोक्त माल नहीं पहुंचा और पीड़ित के पास उपरोक्त व्यापारी का फोन आया और मामले की जानकारी दी जिस पर ट्रांसपोर्ट के मालिक छोटन कुमार निराला द्वारा ट्रक मालिक प्रकाश कुमार पुत्र कुलदीप यादव निवासी हरदिया चितरकोली नवादा रजौली बिहार पिन कोड संख्या 805125 व ट्रक ड्राइवर रोहित कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और माल के बारे में जानकारी की स्थिति जानना चाहा लेकिन ट्रक ड्राइवर रोहित कुमार का मोबाइल नंबर लगातार बंद जाता रहा इसके बाद पीड़ित छोटन कुमार निराला ने ट्रक मालिक प्रकाश कुमार के मोबाइल पर फोन किया और राब न पहुंचने का कारण जानना चाहा तो उपरोक्त ट्रक मालिक प्रकाश कुमार पुत्र कुलदीप यादव द्वारा ट्रक के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना करने लगा और टालमटोल बातें करते हुए फोन काट दिया जिसके बाद से ट्रक मालिक से कोई संपर्क नहीं हो रहा है और ट्रक चालक रोहित कुमार का मोबाइल नंबर भी लगातार बंद जा रहा है जिससे पीड़ित छोटन कुमार निराला को पूरा विश्वास हो गया है कि उपरोक्त माल दोनों ने मिलकर बेंच दिया है।पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और विपक्षी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की मांग की है वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर हेमंत राय ने घटना की जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।






_page-0001.jpg)
























Comments