नदी पर सवार हुआ प्रशासन : डीएम और एसपी ने मोटर बोट से किया ड्रेजिंग साइट का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 105

लखीमपुर खीरी। जिले में चल रहे महत्वपूर्ण ड्रेजिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को परखने के लिए गुरुवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने  शारदा नदी में ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण मोटर बोट से किया। 
निरीक्षण के दौरान डीएम ने साइट पर मौजूद तकनीकी टीम से ड्रेजिंग की प्रगति, गहराई मापन, मशीनरी की दक्षता की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्य नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा हो। इस दौरान एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीओ यादवेंद्र, अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) अजय कुमार, अधिशासी अभियंता (शारदा खंड)शोभित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top