ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार,चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2025 at 12:37 PM , 95लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी, के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त महादेव कनौजिया पुत्र बुलाकी नि0 ग्राम खखरा थाना मैगलंगज खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की 02 अदद मो0सा0 रजि0 नं0 UP32FD8253 होण्डा शाइन व मो0सा0 रजि0नं0 UP41AL4227 हीरो पैशन प्रो बरामद की गयी। अभियुक्त के विरुध्द थाना मैगलगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0विनोद सिंह, का0देवेन्द्र सिंह,का0जितेन्द्र कुमार,का0प्रदीप सरोज मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments