तेंदुआ अपने शावकों के साथ देखा गया

लखीमपुर खीरी , 167

लखीमपुर खीरी। सूत्रों के अनुसार जनपद में धौरहरा वन रेंज के टेकीकुंडा महादेव क्रेशर के पास एक तेंदुआ अपने शावकों के साथ 15 दिनों से देखा जा रहा है. वहीं मंगलवार को महराज नगर नोखेपुरवा के खेत में लगे सेमल के पेड़ पर बैठा एक तेंदुआ देखा गया. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया. दोनों जगहों पर वन विभाग की टीम ने चौकसी बढ़ा दी है। धौरहरा वन रेंज के टेकीकुंडा गांव में 15 दिन पहले खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला किया था. बाद में यह तेंदुआ शावकों संग महादेव क्रेशर के पास झाड़ियों में देखा गया. इसकी सूचना पर वन विभाग ने यहां निगरानी शुरू की है।
तेंदुआ देख किसानों के उड़े होश।महराज नगर नोखेपुरवा के बीच खेत में लगे सेमल के पेड़ पर एक तेंदुआ देखा गया. यहां आसपास खेतों में किसान काम कर रहे थे. इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर पेड़ पर गई तो उसके होश उड़ गए. पेड़ पर तेंदुआ होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जुट गए. सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सजग रहने की सलाह देते हुए निगरानी बढ़ा दी।
दोनों जगहों पर तेंदुए की वजह से दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं. क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों जगहों पर वन टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top