अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर ट्राली सीज

लखीमपुर खीरी , 270

सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही के सरयू नदी घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्यवाही की। मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया जबकि अवैध खनन में संलिप्त लोग पुलिस को देखते ही भाग गए। इसकी सूचना खनन विभाग के अफसर को भी दी गई है।
 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस और खनन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सिंगाही थाना क्षेत्र के मोतीपुर  क्षेत्र में सरयू नदी के भौंका घाट मैं अवैध बालू खनन किये जाने की सूचना थाना अध्यक्ष अजीत कुमार को मिली।इसपर थानाध्यक्ष ने सुबह करीब 5:30 बजे हमराहियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर अवैध बालू खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली मौके से भाग निकला लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मोतीपुर पुल पर पकड़ लिया। बालू से भरी दोनों ट्रैक्टर ट्राली को  थाने लाकर  खनन अधिनियम में मामला दर्ज कराया है।
थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि खनन अधिनियम के अंर्तगत मामला दर्ज करा दिया गया है, पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली के आधार पर वाहन स्वामी  और वहां से भाग गए लोगों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top