पंजाबी कालोनी में धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस वैसाखी
लखीमपुर खीरी Apr 14, 2025 at 10:50 PM , 112 लखीमपुर खीरी । गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पंजाबी कालोनी में धूम-धाम से मनाया गया *खालसा साजना दिवस "वैसाखी।आज से ठीक 326 वर्ष पहले सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने अमृत का बाटा तैयार कर सिखों को अमृत छका कर खालसा पंथ की सृजना की।
इस उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी खालसा सजना दिवस बैसाखी बड़ी ही श्रद्धा , भावना और हर्षौल्लास के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, पंजाबी कॉलोनी, लखीमपुर खीरी में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब जी के निर्वाह 48 घंटे तक पाठ हुआ उसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने गुरबाणी का कीर्तन किया उसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई दर्शन सिंह जी , भाई गुरविंदर सिंह की और भाई गुरजीत सिंह जी तथा दिल्ली से आए जत्था भाई सुखविंदर सिंह जी ने कथा - कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।
स्त्री सेवा समिति ने पगड़ी बांध कर आए छोटे बच्चों को उपहार दे के उनका हौसला बढ़ाया और अजमानी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी गुरबाणी का कीर्तन किया
छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले , खिलौने की दुकानें एवं कोल्ड ड्रिंक के स्टाल भी लगाए गए
समाप्ति के उपरांत गुरू का अटूट लंगर बाटा गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने बिना किसी भेद भाव के लंगर खाया
इस अवसर पर स० रनजीत सिंह छाबड़ा (प्रधान), स० अनंतपाल सिंह( स्टेट सेक्रेटरी), स त्रिलोचन सिंह छाबड़ा(सचिव) , स० त्रिलोचन सिंह जुनेजा (खजांची), स० जितेंद्र सिंह रोमी, स० हरपाल सिंह खुराना,सेवक सिंह अजमानी , अमरपाल सिंह , स जितेंद्र पाल सिंह राणा, हरमीत सिंह खुराना , विक्रमजीत सिंह राणा समेत प्रबंधक कमेटी मौजूद रही।






_page-0001.jpg)
























Comments