क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लचर लेकिन  वसूली व्यवस्था स्ट्रांग 

लखीमपुर खीरी , 101

लखीमपुर खीरी। सूत्रों के मुताबिक अमीर नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इतनी लचर और वसूली व्यवस्था स्ट्रांग है कि जिसका कोई जवाब नहीं जरा सी तेज हवा आने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी रेशम के तारों को सुलझाने में युद्ध स्तर पर डट जाते हैं और चौविस से अड़तालीस में के अंदर सप्लाई चालू कर ही देतें हैं । लेकिन आज तो आंधी और पानी ने सारा तामझाम ही बिगाड़ कर रख दिया है। अब लोगों के यहां पीने और धोने के लिए पानी नहीं है तो इसमें विभाग क्या कर सकता है। कुछ तो आत्मनिर्भर बनो रही बात बिजली बिल वसूली की तो बिना मीटर रीडिंग के बिल जमा करते रहो फिर इसके बाद एक दिन मीटर रिडर आपके मीटर की रीडिंग दिखा कर कहेगा अरे आपके मीटर रीडिंग के हिसाब से तो आपके ऊपर चालिस से पचास हजार रूपए का बकाया शो कर रहा है और फिर शुरू होती सेटिंग व्यवस्था अगर बात बन गई तो दस पन्द्रह हजार में मामला निपट जाएगा और अगर बात नहीं बनी और ज्यादा नेतागिरी दिखाई तो समझ लो चालिस के अस्सी होते देर नहीं लगेगी। 

Related Articles

Comments

Back to Top