प्राइवेट हॉस्पिटल के डाक्टरों के गलत इलाज से महिला की बिगड़ी हालत
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2025 at 07:12 PM , 250महिला मरीज के पति से डॉ मुनीफ खान ने की मारपीट व अभद्रता
पीड़ित ने खीरी डीएम, एसपी व सीएमओ समेत सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिकायत
लखीमपुर खीरी। सूत्रों के मुताबिक जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के चलते अवैध रूप से संचालित अस्पतालों में मरीजों के जीवन के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर से सटे महेवागंज कस्बे में सामने आया है, जहां कस्बे के नियो हॉस्पिटल के संचालक व डाक्टर ने पेट दर्द की शिकायत लेकर आई एक महिला का बेवजह जबरन आपरेशन कर दिया। आपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगडने के बावजूद डाक्टर ने उसे रेफर करने की जगह सात दिनों तक अस्पताल में जबरन रोके रखा। पीड़ित का आरोप है कि सातवें दिन उसके विरोध करने पर डाक्टर ने उसके साथ मारपीट व अभद्रता की तथा एक लाख रुपए का बिल जमा कराने के बाद उसकी पत्नी को गंभीर हालत में उसे सौंप दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने महेवागंज कस्बे के नियो हॉस्पिटल के डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर खीरी डीएम, एसपी व सीएमओ समेत सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरी गौढी निवासी बृजेश कुमार चौहान की पत्नी सुमन सिंह को बीती 22 मार्च को अचानक पेट में दर्द होने लगा। तीव्र दर्द होने की वजह से बृजेश कुमार चौहान अपनी पत्नी सुमन को महेवागंज कस्बे में स्थित नियो हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां नियो हॉस्पिटल के संचालक व डाक्टर मुनीफ खान की देखरेख में सुमन सिंह का इलाज शुरू हो गया। पीड़ित बृजेश कुमार चौहान का आरोप है कि नियो हॉस्पिटल के डाक्टर मुनीफ खान ने उसे बिना बताए व बिना किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर कराए उहकी पत्नी की बच्चेदानी का आपरेशन उसे बिना जानकारी दिए कर दिया। आपरेशन के दौरान उसकी पत्नी की हालत पहले से ज्यादा बिगड गई। आपरेशन के बाद सुमन सिंह को लगातार उल्टियां होने लगी तथा लगातार ब्लीडिंग होने लगी। जब उसने डाक्टर से सुमन की बिगड़ती हालत को लेकर बात की तो डॉक्टर मुनीफ खान ने कहा कि हम डाक्टर है, तुम्हारे मरीज को सकुशल तुम्हारे साथ भेजना हमारी जिम्मेदारी है।
पीड़ित बृजेश कुमार चौहान ने बताया कि नियो हॉस्पिटल के डाक्टर मुनीफ खान ने सात दिनों तक उसकी पत्नी सुमन का अपने अस्पताल में इलाज किया, लेकिन सुमन की लगातार हालत बिगडती चली गई। तब उसने पुनः डाक्टर मुनीफ खान से बातचीत करते हुए कहा कि अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हूं, अगर उसकी मृत्यु हो गई तो आपकी जिम्मेदारी होगी। इतना कहने पर डाक्टर मुनीफ खान गुस्से से आग बबूला होकर उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए तथा धमकी देने लगे कि मै करोड़पति पेशेवर डाक्टर हूं, यदि तुमने शीघ्र हमारा हॉस्पिटल नहीं छोड़ा, तो तुम्हें अभी तुम्हारी औकात दिखा दूंगा। मै जिले के सभी अधिकारियों को माहवार पैसा देता हूं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड पाओगे।
पीड़ित बृजेश कुमार चौहान ने बताया कि अपनी पत्नी की नाज़ुक हालत देख वह शांत रहा तथा डाक्टर मुनीफ खान के अस्पताल का एक लाख रुपए का बिल अदा कर अपनी पत्नी सुमन सिंह को लेकर शहर के एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी पत्नी की हालत में काफी सुधार है। इस दौरान डाक्टरों ने बताया कि सुमन सिंह का आपरेशन करने की आवश्यकता नहीं थी, वह दवाओं से ठीक हो सकतीं थी। उसकी गंभीर हालत गलत आपरेशन होने का परिणाम है।
पीड़ित बृजेश कुमार चौहान ने बताया कि महेवागंज कस्बे के नियो हॉस्पिटल में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर उनके परिजनों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है, उसकी पत्नी का भी बिना जरूरत के नियो हॉस्पिटल के डाक्टर मुनीफ खान द्वारा गलत आपरेशन कर दिया गया है। जिसका विरोध करने पर डाक्टर मुनीफ खान ने उसके साथ अभद्रता की है। जिसके चलते उसने खीरी डीएम, एसपी व सीएमओ समेत सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेज डॉ मुनीफ खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा उनके अस्पताल को सीज किए जाने की मांग की है। इस बाबत खीरी सीएमओ डॉ संतोष कुमार गुप्ता को फोन किया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका फोन रिसीव नहीं हो पाया।






_page-0001.jpg)
























Comments