गौरीफंटा बॉर्डर पर धड़ल्ले से टैक्सी परमिट गाड़ियां कर रही बॉर्डर पार
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2025 at 07:01 PM , 223लखीमपुर खीरी। पलिया कला भारत नेपाल सीमा के गोरीफांटा बॉर्डर पर धड़ल्ले से टैक्सी परमिट गाड़ियां कर रही बॉर्डर पार।सूत्रों की माने तो₹300 प्रति चक्कर के हिसाब से ऑल इंडिया परमिट गाड़ियां जो की पीली प्लेट की होती हैं वह बॉर्डर पार कर नेपाल पहुंच रही है।जबकि सूत्रों की माने तो टैक्सी परमिट गाड़ियां बिना स्पेशल परमिट के दूसरे देश में नहीं जा सकती परंतु सुविधा शुल्क के चलते धड़ल्ले से टैक्सी परमिट व पर्सनल गाड़ियां भी सवारियां ढोने में लगी।सूत्रों की माने तो रोजाना 50 के लगभग टैक्सी गाड़ी बॉर्डर पर भरते व नेपाल के अंदर जाते देखी जा सकती हैं।जबकि लगातार कई घटनाएं और अधिक पैसा लेने के आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।परंतु सुविधा शुल्क मिलने के चलते जिम्मेदार नियम कायदे को रख रहे ताक पर।जानकारी करने पर कस्टम सिपाही ने भी बताया कि पीली प्लेट टैक्सी परमिट गाड़ियां नेपाल आ जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments