विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 287

पोस्टर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या  द्वारा किया गया विमोचन
लखीमपुर खीरी। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं द लॉर्ड्स शो के संयुक्त तत्वाधान में होटल इलीट इन में भव्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और नैतिक चिकित्सा व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष गुप्ता (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. वाणी गुप्ता (प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पोस्टर विमोचन किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रभाकर श्रीवास्तव (संस्थापक – द लॉर्ड्स शो) रहे, जिनके प्रयासों से स्वास्थ्य संवाद को जनसामान्य तक पहुँचाने का यह मंच तैयार हो सका।
कार्यक्रम में विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर  डॉ. आर. सी. पांडे,डॉ. रूबी मेहता,डॉ. सी. पी. सिंह, डॉ. गरिमा वर्मा डॉ. मनोज कुमार ने विचार व्यक्त किये। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से समाज तक इस संदेश को पहुँचाया गया। 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खरे एवं संयोजक डॉ. आर. आर. मिश्रा ने विशेष रूप से नैतिक चिकित्सा व्यवहार पर बल दिया तथा आमजन को यह संदेश दिया कि वे किसी भी प्रकार के बिचौलियों या दलालों से दूर रहें  चाहे वह सरकारी चिकित्सा संस्थान हो या निजी।वहीं आई एम ए के सचिव डॉ. मनोज शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा ने कहा जहाँ तक संभव हो मरीज सीधे अपने उपचार करने वाले डॉक्टर से संपर्क करें और केवल प्रशिक्षित एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों से ही सलाह लें। इस दौरान डॉ प्रदीप मेहता, डॉ अनिल वर्मा ( तुलसी हॉस्पिटल) डॉ प्रदीप टंडन, डॉ पवन वर्मा, डॉ  ओ पी मिश्रा, डॉ अक्षत कुमार और डॉ इंद्रेश , फिल्म जगत के डायरेक्टर मुनीर के साथ ही अनेक वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में के पी नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top