भूमाफियाओं से फसल बचाने में जुटा सहकारिता विभाग एसी कोऑपरेटिव ने अवैध कटाई रोकने के लिए पुलिस को लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2025 at 06:50 PM , 200हरिशंकर मिश्र/के0के0 शुक्ला
लखीमपुर खीरी। भूमाफियाओं के चंगुल से चभाल फॉर्म की गेहूं की फसल को अवैध कटाई से बचाने के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता ने थाना फूलबेहड़ पुलिस को निर्देशित किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह निर्देश गत 4 अप्रैल को आयुक्त सहकारिता लखीमपुर खीरी द्वारा जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि चभाल फॉर्म की 258 एकड़ जमीन को भूमाफियाओं ने फर्जी बैनामे के जरिए और खुर्द बुर्द कर दिया था और फर्जी बैनामे के आधार पर वह फसले बो काट रहे थे जिसमें अभी तक की जांच में यह सामने आया कि उक्त समिति की भूमि फर्जी तरीके से भू माफियाओं ने बैनामा कर हथिया ली है तत् पश्चात संबंध में किए जाने वाले दाखिल खारिज भी अधिकारियों द्वारा रोक दिए गए। चभाल कृषि सहकारी समिति लिमिटेड बसैगापुर की अंतरिम प्रबंध कमेटी ने इस बाबत अनुरोध किया था जिस पर कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने यह निर्देश जारी किए। पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि समिति की भूमि के अनेक विधि विरुद्ध बैनामे हुए हैं जिनकी जांच 4 सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि सहकारी समिति की जमीन बिक ही नहीं सकती परंतु भूमाफिया क्योंकि ताकतवर होते हैं इसलिए जांच दर जांच एक लम्बे अर्से से जारी है ? अब तो लोगों में यह चर्चा है कि भू माफियाओं को बचाने के लिए जांच में अनावश्यक समय लगाया जा रहा है? बताते चलें कि इस बाबत आईजीआरएस पर हुई एक शिकायत में थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा कई वर्ष पूर्व में जांच की गई थी जिसमें भू माफियाओं पर दोष सिद्ध पाया गया था।






_page-0001.jpg)
























Comments