लेखपाल की सह पर निरंतर फल-फूल रहा भू-माफियाओ का कारोबार

लखीमपुर खीरी , 223

लखीमपुर खीरी।सूत्रों के मुताबिक जनपद खीरी के तहसील धौरहरा के अंतर्गत ग्राम मंगरौली ग्राम सभा सुजई कुंडा में हरिजन आबादी की जमीन पर मंगरौली के एक  निवासी के द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दिए जाने के बाद भी कार्य नहीं रोका गया है। इससे पूर्व में भी सरोज वर्मा के द्वारा चकमार्ग को कब्जा कर उसपर विद्यालय का निर्माण करा दिया है। जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल म को दी गई थी जिसके बाद भी उक्त भू-माफिया पर कोई कार्यवाही नही की गई है। पूर्व में सन्  2018 में लेखपाल प्रताप सिंह के द्वारा सरोज वर्मा पर धारा 67 की कार्यवाही की गई थी जोकि अभी भी तहसीलदार के कोर्ट में विचाराधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखपाल प्रदीप पांडेय के द्वारा उसमें भी तहसीलदार धौरहरा को रिपोर्ट तक नहीं प्रेषित की है। जिससे अभी तक बेदखली की कार्यवाही नहीं हो पाई है। सरोज वर्मा के द्वारा लेखपाल प्रदीप पांडेय की सांठ गांठ से निरंतर राजस्व की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिसके चलते प्रशासन की नजर अभी तक उक्त भू-माफिया सरोज वर्मा के ऊपर नहीं पड़ रही है न ही उचित कार्यवाही हो पा रही है। प्रशासन से उम्मीद है कि सरोज वर्मा द्वारा वर्तमान में हरिजन आबादी पर कराये जा रहे अवैध कब्जे को रुकवाकर बेदखली की कार्यवाही कराई जाए तथा लेखपाल प्रदीप पांडेय की कार्यशैली की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा करवाई जाए जिससे लेखपाल द्वारा कराए गए और भी कई कारनामों से पर्दा फास हो सके।

Related Articles

Comments

Back to Top