यूनियन बैंक में लगी आग से कागजात जले कैश सुरक्षित

लखीमपुर खीरी , 112

लखीमपुर खीरी।  कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत नगर में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सैधरी शाखा में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक परिसर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद बैंक के अंदर रखे नकदी और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए। बैंक मैनेजर आनंद ने परिसर की जांच की। राहत की बात यह रही कि बैंक का कैश सुरक्षित रहा। हालांकि, कुछ कागजात और कंप्यूटर आग की चपेट में आकर जल गए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top