दीपक पंडित जमानत मंजूर

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी। सेशन कोर्ट ने पत्रकार दीपक पंडित की जमानत याचिका मंजूर कर ली। दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दीपक पंडित की ओर से अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष  कमलाकांत दिक्षित, भूतेश शुक्ला, पूर्व मंत्री अतुल पान्डेय, अनुज गांधी ने न्यायालय मे दलीलें पेश की एवं अभियोजन(परिवादी) पक्ष की ओर से जिला शासकीय अरबिंद त्रिपाठी व अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने भी अपना पक्ष रखा था। सभी की निगाहें कोर्ट के बेहद महत्वपूर्ण निर्णय पर टिकी थी । जमानत  दारो की तस्दीक के बाद जल्द दीपक की रिहाई होगी। दीपक पंडित के परिजनो व शुभचिंतकों ने न्यायालय पालिका को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top