नेपाली कैसीनों से आनंदित होकर वापस आ रहे एक प्रधान व साथियों को वनकर्मियों ने धुना
लखीमपुर खीरी Apr 04, 2025 at 07:36 PM , 102लखीमपुर खीरी।सूत्रों के अनुसार नेपाली कैसीनों से आनंदित होकर वापस आ रहे बाँकेगंज क्षेत्र के एक प्रधान व साथियों को वनकर्मियों ने धुना। प्रधान आदि के पास से 60000/-रु0 व एक मोबाईल वन कर्मियों पर छीनने का आरोप है। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देर रात जबरन बैरियर खुलवाने के मामले में विवाद दौरान घटना हुई। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक वनकर्मी ने बताया की देर रात नशे में टुन्न होकर कुछ लोग जबरन बैरियर खुलवाने के लिए वन कर्मी से मारपीट कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही अन्य वन वनकर्मियों ने बैरियर पर पहुंचकर दबंगों को सबक सिखाया।






_page-0001.jpg)
























Comments