मोहब्बत की मोहम्मदी में ईद की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ
लखीमपुर खीरी Apr 01, 2025 at 07:25 PM , 131मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में पेशेइमाम की अगुवाई में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया भी मोहम्मदी पहुंचे और उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी को मिल-जुलकर रहने और समाज में प्रेम बनाए रखने की अपील की।शहरभर में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बाजारों में रौनक रही और लोगों ने अपने घरों में विशेष पकवान बनाए। ईद के इस मौके पर मोहम्मदी खीरी में सौहार्द और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला।






_page-0001.jpg)
























Comments