पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा,अवैध ब्राउन शुगर के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
लखीमपुर खीरी Apr 01, 2025 at 07:20 PM , 111लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा वन विभाग चेकपोस्ट डिगनिया से 02 नफर अभियुक्तों अनिकेत पुत्र तारा प्रसाद व अंकित कुमार पुत्र नंदलाल व एक बाल अपचारी अभय प्रताप सिंह राणा पुत्र जय प्रकाश राणा निवासीगण ग्राम बनगवां थाना गौरीफण्टा जनपद खीरी को अवैध मादक पदार्थ 4.11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीफंटा पर एन0डी0पी0 एस0 एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों व बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रमीत कुमार थाना गौरीफंटा जनपद खीरी,2. उ0नि0 विद्यासागर शुक्ला थाना गौरीफंटा जनपद खीरी,उ0नि0 शिवकुमार सिंह थाना गौरीफंटा जनपद खीरी,का0 हेमन्त कुमार थाना गौरीफंटा जनपद खीरी गिरफ्तारी करने वाली एसएसबी टीम में सहायक कमाण्डेंट श्री समीर सेन एसएसबी 39 बटालियन,हे0का0 उपेन्द्र कुमार सिंह एसएसबी 39 बटालियन,हे0का0 मृत्युंजय कुमार मिश्रा एसएसबी 39 बटालियन,का0 सनी सिन्हा एसएसबी 39 बटालियन,का0 अनुज कुमार एसएसबी 39 बटालियन,का0 महेन्द्र कुमार यादव एसएसबी 39 बटालियन,का0 विश्वदीप एसएसबी 39 बटालियन,का0 विशाल अग्निहोत्री एसएसबी 39 बटालियन,का0 ऋषिकेश एसएसबी 39 बटालियन मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments