भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2025 at 07:47 PM , 180बेलरायां खीरी | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया | यह परीक्षा 21 अक्टूबर 2024 को निघासन तहसील बेलरायां क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित हुई थी जिसमें करीब 23 विद्यालयों के विद्यार्धियों ने प्रतिभाग किया था |
फरवरी 2025 में रिजल्ट आने के बाद तहसील स्तर पर प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भूलनपुर में चल रही तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| बच्चों को तिलक चंदन कर प्रमाण पत्र वितरण कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने बताया है कि परीक्षा में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है जिसमें उत्कृष्ट,श्रेष्ठ व उत्तम श्रेणी होती है जिसको लेकर रविवार को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | जिसमें नेहरू कन्या इंटर कॉलेज बेलरायां कक्षा 12वीं की छात्रा चांदनी पुत्री नमरत खान तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया, एस आरबी स्कूल सिंगहा की छात्रा कुमकुम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नेहरू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा लवप्रीत कौर तृतीय स्थान प्राप्त किया, एस आरबी स्कूल कक्षा 11वीं के छात्र रूपेश वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नेहरू कन्या इंटर कालेज की छात्रा रुचि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , इसी कॉलेज की छात्रा अंशिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, आर.एन इंटर नेशनल स्कूल तिकुनियां की कक्षा दसवीं की छात्रा गरिमा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गुरु गोविंद सिंह विद्यालय की छात्रा पूजा कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, आर.एन इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा इस्मन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने गुरुओं व कॉलेज का मान सम्मान बढ़ाया | इसी क्रम में बच्चों को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया | इसी दौरान संस्कृत ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक लक्ष्मी नारायण वर्मा व डॉक्टर पौरुष गुप्ता अनिल वर्मा गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश दिनकर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा के महत्व के बारे में बच्चों को बताया शांतिकुंज द्वारा आयोजित एक परीक्षा है जो भारतीय संस्कृति और ज्ञान से संबंधित है, इस परीक्षा से बच्चों के मस्तिष्क का विकास होता है |






_page-0001.jpg)
























Comments