आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक

लखीमपुर खीरी , 295

लखीमपुर खीरी-राष्ट्रीय लोकदल के तराई मंडल अध्यक्ष पीके पाठक लखीमपुर पधारे उन्होंने सर्वप्रथम क्षेत्रीय महासचिव के साथ शारदा नगर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात कैप कार्यालय सलेमपुर कौन लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई जिसमें तराई मंडल अध्यक्ष पीके पाठक की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीमाब अहमद भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रुप से ज्योति प्रकाश अग्रवाल उत्तर प्रदेश महासचिव पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी क्षेत्रीय महासचिव चंद्र प्रकाश  बाजपेई एडवोकेट जिला सचिव राजकुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष श्याम मोहन कुशवाहा संजीत मिश्रा एडवोकेट ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा विश्वनाथ शर्मा एडवोकेट एवं श्रीमती प्रेम देवी सहित बहुत लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन में पार्टी के नीतियों एवं आगामी योजनाओं आगामी जिला पंचायत चुनाव प्रधानी चुनाव पर चर्चा की गई एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प दोहराया गया सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया

Related Articles

Comments

Back to Top