नगर पंचायत मे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में भेदभाव का लगा आरोप
लखीमपुर खीरी Mar 29, 2025 at 09:30 PM , 454लखीमपुर खीरी । आसमानी सेना के महिला प्रतिनिधिमंडल ने आज पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भेदभाव के बारे में मंत्री जी को अवगत कराया। राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि खीरी टाउन में कई प्रमाणिक पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि भेदभाव से लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। जिसकी उन्होंने मंत्री जी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि खीरी टाउन के हर पात्र व्यक्ति को आवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग गड़बड़ी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि खीरी टाउन के सभी पात्र लोगों को आवास मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments