पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर गम्भीर आक्रोश एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी
लखीमपुर खीरी Mar 28, 2025 at 09:30 PM , 251लखीमपुर खीरी। जिले के सक्रिय पोर्टल पत्रकार दीपक पंडित को आज थाना भीरा पुलिस ने लुकाछिपी का खेल खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। बीती रात ही बीडीओ कार्यालय बिजुआ के संविदा कर्मी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस पत्रकार को थाने ले आई थी। इसी संविदा कर्मी के खिलाफ दीपक ने करीब 4 माह पूर्व बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। करोड़ो के भ्रष्टाचार का आरोप था । उसी की तहरीर पर गिरफ्तारी होने की खबर मिलते ही पत्रकार आक्रोशित हो गए। उधर जज ने बेल की सुनवाई कर आज के लिए जेल भेज दिया। शनिवार को एसओ को तलब कर रंगदारी के एविडेन्स मांगे है। सैकड़ो पत्रकारों ने जम कर प्रदर्शन किया। एसपी कॉल नही उठा रहे थे। बाद में करीब 4 बजे एसपी अपने कार्यालय आये। पत्रकारों का डेलिगेशन उनसे मिला। एसपी ने पूरी बात सुन कर सीओ सिटी को जांच सौंपी है।






_page-0001.jpg)
























Comments