दुधवा पाम रिसोर्ट में तरन ताल का शुभारंभ, सीओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी , 113

लखीमपुर खीरी। गत दिवस बच्चों तथा बड़ों के मनोरंजन के दृष्टिगत ग्रीष्म मौसम में बसंत का भरपूर लुफ्त तथा परीक्षा के बाद स्कूली बच्चों की आवश्यकता को ध्यान मे रख कर तहसील पलिया कलां का पूर्ण प्राकृतिक आनंद हेतु दुधवा रोड स्थित "दुधवा पाम रिसोर्ट में तरण ताल का शुभारंभ आचार्य महेश जोशी द्वारा हवन पुजनों परांत पुलिस क्षेत्राधिकार यादवेंद्र ने फीता काट कर शुभारंभ कराया
दुधवा फन वर्ड (तरण-ताल) के शुभारंभ पर पाम रिसोर्ट के प्रबंध निदेशक बालक राम कनौजिया सहित नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन, व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप बंसल, वरिष्ठ व्यापारी मनोज अग्रवाल, "गोल्डन",तथा पलिया जिला बनाओ आंदोलन के मुखिया और व्यापारी नेता रवी गुप्ता ने अपने-2 बिचार व्यक्त कर पलिया के सर्वांगीण विकास पर फोकस कर पलिया के उत्थान पर चर्चा की।शेर सिंह सुखों, विकास दीक्षित, रवी गुप्ता सहित दो दर्जन से अधिक गणमान्य नागरिक,व्यापारी और पत्रकार मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित महाजन ने किया।
 

Related Articles

Comments

Back to Top