अंत्योदय से सर्वोदय थीम पर हुआ कार्यक्रम, बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

लखीमपुर खीरी , 134

सफल आयोजन पर सीडीओ ने दी शुभकामनाएं, कार्मिकों को दिया सफलता का श्रेय
स्टालों में आईसीडीएस प्रथम, कृषि द्वितीय और आईटीआई ने हासिल किया तृतीय स्थान
पुलिस चतुर्थ, बेसिक शिक्षा पंचम, 10 विभागों को मिला सांत्वना पुरस्कार


लखीमपुर खीरी। उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अन्तिम दिवस "अंत्योदय से सर्वोदय" थीम पर भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप जलाकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में सीडीओ अभिषेक कुमार व उनकी पूरी टीम पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अफसरों ने किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर शासन के निर्देश पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो प्रस्तुतियां हुई हैं वह विद्यार्थियों और कलाकारों के तपस्या की देन है। सभी प्रतिभागियों में एक अलग कलाकार देखने को मिला है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों, कार्मिकों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। सभी अफसरों ने बेहतरीन कार्य किया, सभी प्रशंसा के पात्र हैं। सीडीओ ने लखीमपुर खीरी को सरकार की ओर से दी गई कई बड़ी सौगातों का जिक्र किया। मेडिकल कॉलेज, गोला छोटी काशी कॉरिडोर जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और उल्लेखनीय कार्यों को भी रेखांकित किया। डीएसडब्लूओ तेजस्वी मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव और जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अफसरों ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अन्य योजनाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज,पात्रता मानदंडों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एस एन चौरसिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सांस्कृतिक दलों, स्कूली बच्चों, स्टॉल पर मौजूद अधिकारी कार्मिकों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Comments

Back to Top