प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के होली मिलन समारोह में कवियों ने बांधा समां
लखीमपुर खीरी Mar 24, 2025 at 07:50 AM , 118लखीमपुर खीरी। शहर के शिव कॉलोनी स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित समारोह में कवि अनिल 'अमल', राजेंद्र प्रसाद तिवारी 'कंटक', कमलेश धुरंधर, कमल पांडे ने अपनी रचनाओं से लोगों को वाह वाह कहने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उपस्थित सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मकता फैलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार नंदकुमार मिश्रा ने की। संचालन महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला व राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष कमल कांत दीक्षित सहित बलस्टर लाल पांडेय, प्रभाकर ब्रह्म मिश्रा, राजीव पांडे, मथुरा प्रसाद, अन्नू तिवारी, अंकुर शुक्ला, राकेश मिश्र, के आर पांडे, राजेश शुक्ला, नवीन पांडे, राम नारायण मिश्र, अभिषेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments