रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल/दंगा नियंत्रण का रिहर्सल हुआ

लखीमपुर खीरी , 124

लखीमपुर खीरी। 23 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों रमजान माह, ईद-उल-फितर, एवं नवरात्रि आदि के दृष्टिगत संवेदनशीलता व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया। उपरोक्त मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में, थाना पढुआ, थाना ईसानगर, थाना खमरिया, थाना पलिया, थाना गोला , थाना गौरीफन्टा, थाना मोहम्मदी, थाना भीरा के पुलिस बल तथा मा0 न्यायालय सुरक्षा, अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय, फायर टेण्डर एवं पुलिस लाइन के अधिकारी वकर्मचारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top