लूट खसोट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी सीएचसी

लखीमपुर खीरी , 144

 लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ सीएचसी भ्रष्टाचार और लूट खसोट का अड्डा बन चुकी है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ प्राइवेट लड़कों के द्वारा चलाया जा रहा। अनुमानित 15 से 20 लड़के सीoएचoसी में काम कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो  सीएचसी में हर स्तर पर लोगों को  पैसा देना पड़ रहा है ,बिना पैसा दिए मरीजों का कोई काम नही होता ।सरकार से सीएचसी के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए आते हैं वह भी बंदर बाट कर लिया जाता है।कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बाद सीएचसी में भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है। इस तरह रमियाबेहड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है अस्पताल में मरीजों को इलाज बिना पैसा नहीं मिलता है एक तरह से हॉस्पिटल में दलालों का कब्जा बताया जाता है डॉक्टर मरीजों बाजार की महंगी दवाइयां लिखते है बाहर की दवा न लेने पर सही इलाज नहीं करते हैं जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है
अस्पताल परिसर में गंदगी फैली है, डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं मरीजों को इलाज का लाभ नहीं मिल पाता है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है गौरतलब है कि जिले के गरीब परिवारों को राज्य सरकार बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन ये योजनाएं भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के आगे दम तोड़ रही हैं।
-------

Related Articles

Comments

Back to Top