नोडल ने की बैंकर्स की ली बैठक, दिए निर्देश सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकर्स अहम कड़ी : मिनिस्ती एस

लखीमपुर खीरी , 136

लखीमपुर खीरी। विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार समेत विभिन्न विभागों के अफसरों और बैंकर्स संग बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकर्स की अहम भूमिका है। ऋण पत्रावलियों को शीघ्रता के साथ और अधिक आक्रामक तरीके से स्वीकृति दे, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने के साथ-साथ जिले की रैंकिंग और बेहतर हो सके। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, लाभान्वित करने में अहम किरदार निभाए और उनके जीवन को सुगम बनाएं। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंकर्स द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करें। विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित किए प्रकरणों की विस्तार से बैंकवार समीक्षा की तथा प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि पशुपालन एवं मत्स्य पालन कर रहे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त किया जाए।

 

Related Articles

Comments

Back to Top