डा.हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सप्तम व अष्टम के भैया-बहिनों का विदाई कार्यक्रम हुआ

लखीमपुर खीरी , 124

लखीमपुर खीरी । विद्या भारती विद्यालय डा. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास-विकास लखीमपुर-खीरी में सत्र 2024-25 के कक्षा सप्तम के भैया-बहिनों द्वारा कक्षा अष्टम के भैया-बहिनों का शुभकामना पर्व (विदाई कार्यक्रम) मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे  मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय  विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राममणि मिश्र जी ने कराया व कार्यक्रम की भूमिका रखी। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्री अनिल कुमार त्रिपाठी भूतपूर्व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लाखुन,मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार गौङ पूर्व प्रधानाचार्य परिषदीय विद्यालय व विद्वत परिषद सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री ज्ञान स्वरूप शुक्ल संरक्षक डा.हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर,तथा अध्यक्ष श्री रवि भूषण साहनी जी उपस्थित रहे। बहन काव्या सिंह, कौशिकी गोस्वामी, आकांक्षा वर्मा, विधि मिश्रा, इशी मिश्रा ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत किये। भैया शौर्य शर्मा, शुभ दीक्षित, विराट, ओम नारायण पांडेय ने भाषण व काव्य रचना के माध्यम से अपने उद्गार व्यक्त किये।आचार्या श्रीमती गरिमा मिश्र तथा आचार्य श्री अभिषेक पांडेय ने सभी भैया- बहिनों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने विद्यालय का नाम रोशन करने व लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष का सभी को मार्गदर्शन एवं शुभाशीष प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पधारे मंचासीन अतिथियो के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राममणि मिश्र ने किया ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या श्रीमती रश्मि वर्मा ने किया। इस अवसर पर कक्षा सप्तम व अष्टम के सभी भैया- बहिन व आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top