सड़क पर जानलेवा गड्ढा बना

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड नकहा क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर स्थित रवहीं पुल से शारदा नगर जाने वाली रोड पर सड़क के बीच बना गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। और आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं क्षेत्रीय निवासी प्रमोद कुमार का आरोप है काफी समय से सड़क के बीच बने गड्ढे को लेकर जिम्मेदार उदासीनता दिखा रहे हैं। गड्ढे को भरवाया नहीं गया है जिससे बाइक सवार गड्ढे में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। सुरेश कुमार का कहना है सड़क के बीच बना गड्ढा बाइक चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उक्त मामले में जेई पी डब्ल्यू डी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन पर संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Comments

Back to Top