अग्निपीड़ितों को राहत देने पहुंची अ0भा0वि0प0 की टीम वितरित किये लंच पैकेट

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र  के राम श्री राम वाटिका धाम के पीछे पूर्व में रह रहे गरीब तबके के लोगों के कच्चे घरों में 17 मार्च को रात्रि 10:00 बजे आग लग गई थी जिसमें सुनील इतवारी सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के मकान में आग लग जाने से उनमें रखा सामान और अनाज इत्यादि जलकर खाक हो गया था। जिसकी  सूचना पाकर अभाविप के कार्यकर्ता नगर उपाध्यक्ष निशांत शुक्ला तहसील सहसंयोजक अभिमन्यु शुक्ला नगर आंदोलन प्रमुख अर्पित शुक्ला सा आंदोलन प्रमुख पुष्कर अवस्थी सहित दिव्य उत्कर्ष अवस्थी शुभम शुक्ला शांतनु शुक्ला अंश जायसवाल छोटू अवस्थी आदित्य शुक्ला भानू पाण्डेय नितिन सहित तमाम कार्यकर्ता अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे और उन्हें लंच पैकेट वितरित किए और उन्हें मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top