ग्राम अकठी नहर के सामने घरो मे लगी आग। तीन घरों से ग्रहस्थी का सारा सामान जलकर राख।
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2025 at 07:27 PM , 98धौरहरा खीरी।
मंगलवार 18 मार्च करीब तीन बजे के करीब तहसील धौरहरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है, जहां ग्राम पंचायत अकठी में आग लगने से 3 घर जलकर हो गये।आग से राख हुए पीड़ितों में कौसल राजपूत भगौती राजपूत पुत्री संघ्या तथा बाला प्रसाद राजपूत के घरो मे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से बेघर हो गए जिससे गाँव में हलचल मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्राम वासी तुरंत हरकत में आ गए और फायर ब्रिगेड व 112 नंबर पर कॉल करके सहायता के लिए बुलाया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। ग्राम प्रधान और कई अन्य साथी भी आग बुझाने मे लगे रहे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग नहर पक्की रोड के सामने बने छप्पर के बंगले में लगी थी। आग लगने के बाद,फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई की और आग को नियंत्रित किया। इसके साथ ही, अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।
आग बुझाने के प्रयासों में गांव वासियों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली, क्योंकि आग को समय रहते काबू कर लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया।
इस मामले में जानकारी देते हुए तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि मैंने संबंधित लेखपाल को नुक्सान के आंकलन करके रिपोर्ट देने को कहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments