कुटीर उद्योग का रुप ले रहा कच्ची शराब का कारोबार
लखीमपुर खीरी Mar 17, 2025 at 09:08 PM , 98लखीमपुर खीरी। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने व अवैध तरीके से बेचने का इतिहास बनता जा रहा है।क्षेत्र में गोमती नदी,कठिना नदी के किनारे के गांवो में अवैध कच्ची शराब का करोबार एक कुटीर उद्योग बना हुआ है। मैगलगंज क्षेत्र में कुटीर उद्योग का धंधा दर्जनों गावों में चल रहा है। अवैध शराब के कारोबार को अपना बिजनेस समझ रहे हैं।आबकारी विभाग इस कुटीर उद्योग के कारोबार को रोकने में बौना साबित हो रहा है।यही नही हर तरह से अपने कंधों पर भार उठाने वाली मैगलगंज पुलिस की बात की जाये तो आबकारी अधिनियम का कोटा पूरा रखती है लेकिन कच्ची शराब का बिजनेस संचालन में सहयोग जरूर करती है।सूत्रों के मुताबिक मैगलगंज पुलिस व आबकारी अधिकारियो की मिलीभगत से कई गांवों में सरकारी दारू भी घरों से जमकर बेची जा रही है। होली ऑफर में अस्सी वाला पौवा सौ रूपये का बेचते हैं । होली की बंदी में इन लोगों ने शराबियो को निराश नहीं होने दिया ।योगी सरकार की छबि घूमिल करने में कोई कोर कसर मैगलगंज की पुलिस नहीं छोड़ रही।






_page-0001.jpg)
























Comments