सपा कार्यालय लोहिया भवन पर धूमधाम से मनाई कांशीराम जयंती
लखीमपुर खीरी Mar 15, 2025 at 11:00 PM , 183लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर काशीराम जी की जयन्ती के अवसर पर उनके फोटो पर माला व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव अंसार महलूद ने कहा कि काशीराम जी के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने का काम समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए है।
गोष्ठी को पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि काशीराम दलित समाज गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, जातिवाद और सांप्रदायिक हिंसा को समाप्त करने के पक्षधर थे।
गोष्ठी को बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, अनु0जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत भार्गव, राजेश भार्गव आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, आरिफ खान, नेत्र प्रकाश मिश्रा, रफीक खान मीडिया प्रभारी नगर, शखावत अली, लल्लन मंसूरी, शहनवाज खां, शैलेन्द्र सिंह, अमन भार्गव, अंकित वर्मा, करन गौतम, विजय यादव, मुरारी गिरि, मनोज विश्वकर्मा, फैशल खान, रामनिवास निषाद सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments