बच्चे, नवजवान व बुजुर्ग बडी संख्या में हो रहे नशे के आदी- डॉ आरके कोली
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2025 at 07:27 PM , 105जनमानस में जागरुकता नशे के विरुद्ध निभा सकती है अहम भूमिका
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय घुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन जिला चिकित्सालय, मोतीपुर, ओयल, खीरी में सीएमएस डॉ आरके कोली की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में घुम्रपान से होने वाले नुक्सान व दुष्प्रभावों को लेकर जागरुक किया गया। संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा घुम्रपान से होने वाले नुक्सानों के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया की घुम्रपान या किसी भी प्रकार का नशा शरीरिक नुक्सान पहुंचाता है। आज बच्चे, नवजवान व बुर्जुग बडी संख्या में नशें केे आदी हो चुके है। एसे में एनसीडी के अन्तर्गत संचालित एनटीसीपी कार्यक्रम के अन्तर्गत नो स्मोकिंग डे मनाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस में घुम्रपान से होने वाले नुक्सानों व दुष्प्रभावों को पहुंचाया जा सके। उन्होने इस बात पर जोर दिया की आज महिलाएं भी नशें की लत से दूर नही है। जिससे बाॅझपन जैसी समस्या सामने आ रही है। जरुरी है कि हम नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को पहचाने, जिससे भविष्य में होने वाली समस्या से बच सके। बालरोग विशेषज्ञ डॉ आरपी वर्मा ने बताया की बच्चों से तम्बाकू उत्पाद मगाना बेहद गलत है। जरुरी है कि हम बच्चो को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करे, जिससे हमारी नई पीढी इससे दूर रहें। डॉ डीके पुष्कर ने बताया की आम जनमानस तम्बाकू से होने वाले दूष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी नही रखता जो एक जटिल समस्या बन रही है। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और उसे छोड़ने के विकल्पों के बारे में बताते हुए कहा की आज एसी दवाएं भी उपलब्ध है जो इन्हें छोड़ने में आपकी मदद कर सकती है, जरुरी है कि इसके लिए आप विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श ले जिरियाट्रिक फिजीशियन डॉ शिखर बाजपेयी ने बताया की नशे से ह्रदय समेत हमारे शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है जो हृदयाघात व स्ट्रोक सहित अन्य बीमारियों का भी कारक है। इस दौरान चिकित्सालय अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा, डॉ रचित मिश्रा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन एनसीडी काउन्सलर देव नन्दन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अमरेन्द्र सिंह, साइकेट्रिक सोसल वर्कर अतुल पाण्डेय, उपचारिका रेशमा वर्मा, कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार, पंकज शुक्ला, अमित कुमार, सुरेन्द्र कुमार, गीताजलि, सरिता, उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी रहें।






_page-0001.jpg)
























Comments