लखीमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

लखीमपुर खीरी , 166

लखीमपुर खीरी। 4 मार्च को वायरल हुए  वीडियो को लेकर हुआ शहर का देव सेठ सनसनीखेज हत्याकांड। पिटने वाले युवक अनमोल पुरी ने सार्वजनिक पिटाई से हुई अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया ।4 मार्च को बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए ऑटोलिफ्टर बताते हुए अनमोल की नौरंगाबाद चौराहे पर पिटाई की गई थी
दो-तीन दिन पहले अनमोल ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर बदला जरूर लूंगा जैसी स्टोरी भी लगाई थी।कल देर शाम भरी बाजार मे दबंगों ने दुकान में घुसकर दागीं गोलियां,एक युवक की मौत दूसरा घायल।प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र की मिश्राना चौकी से 10 कदम दूरी पर दबंगों ने दुकान में घुसकर युवक को मारी गोली। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, भरी बाजार में गोली कांड से हड़कंप मच गया। अमोघ सेठ व पुष्पा बुक स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारियों को गोली लगी है। इलाज के दौरान अमोघ सेठ की मौत हो गयी।लखीमपुर में सोमवार देर शाम हुए गोली कांड में पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, सूत्रों के मुताबिक कई लोग हुए अरेस्ट! वही पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचने पर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल! पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में भरी संख्या में लोग शामिल हुए 

Related Articles

Comments

Back to Top