श्रीकुल सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी 15 मार्च को होलिकोंत्सव समारोह का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 116

लखीमपुर-खीरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीपीठ पर होलिक़ोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आरम्भ प्रातः 10:00 बजे प्रकृति पूजन व हवन के साथ होगा, जिसके बाद 8 वर्ष आयु से 16 वर्ष तक बच्चों की विविध प्रतियोगिताओं के क्रम में श्लोक वाचन, शंख वादन एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अपराहन 2:00 बजे से महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन एवं लोकगीत प्रतियोगिता सम्पन्न होंगी। सायं 04:00 बजे से श्रीकुल उपासक श्रीगोविंद माधव द्वारा श्रीमुख से नव वर्ष संवत्सर की बेला पर संवत सुनाया जायेगा।  रात्रि 8:00 बजे से श्रीपीठ श्रीकुल आश्रम परिसर में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें  एक दर्जन से अधिक ख्याति प्राप्त कवि गणों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा l आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक दीक्षित ने जानकारी देते हुए 
सभी धर्मावलम्बी को इस पावन महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की l

Related Articles

Comments

Back to Top