पेट्रोलियम मंत्री से हुई आइओसीएल मंडल मुरादाबाद के फ्लीट कार्ड अधिकारी गौरव गुप्ता की शिकायत

लखीमपुर खीरी , 140

फ्लीट कार्ड अधिकारी की लापरवाही के कारण आइओसीएल से टूट रहा ग्राहकों का भरोसा 
कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही से घट रही पेट्रोल पंप की बिक्री 
लखीमपुर खीरी।एक ट्रांसपोर्टर द्वारा पेट्रोलियम मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को ट्विटर के माध्यम से एवं सहायक प्रबन्धक विक्रय,इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड नंबर 35 ए सिविल लाइन बरेली को शिकायत भेजकर आइओसीएल मंडल मुरादाबाद के फ्लीट कार्ड अधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा की जा रही लापरवाही के संबंध में शिकायत की है।शिकायत कर्ता ने भेजे गए पत्र में कहा कि उसकी गाड़ी एनएल 01 एसी 3950 पिटीएल ट्रांसपोर्ट जयपुर जो दिनांक 8 मार्च 2025 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर सीतापुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लिया था जहां पर कंपनी द्वारा लगाई गई फ्लीट कार्ड की मशीन में डीजल की एंट्री शो नहीं हो रही थी जिसके कारण पंप पर डीजल का भुगतान नहीं हो रहा था उपरोक्त समस्या की जानकारी फ्लीट कार्ड अधिकारी गौरव गुप्ता एवं सहायक फील्ड अधिकारी दीपायन मंडल को दी गई जिस पर सहायक फील्ड अधिकारी दीपायन मंडल द्वारा बताया गया कि मशीन को ऑफलाइन कराने के लिए गौरव गुप्ता सहायक अधिकारी फ्लीट कार्ड मुरादाबाद को मेल कर दिया गया है मशीन ऑफलाइन कर दी जाएगी इसके बाद गौरव गुप्ता फ्लीट कार्ड अधिकारी मुरादाबाद के मोबाइल नंबर 7694012100 पर ट्रक चालक द्वारा एवं पंप कर्मचारियों द्वारा संपर्क किया गया किंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे चालक की गाड़ी का भाड़ा टूट गया और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।ग्राहक संजय कुमार द्वारा बताया गया है कि इस प्रकार से फ्लीट कार्ड अधिकारी द्वारा ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है और उनके द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है जिससे कंपनी के साथ ग्राहकों का भरोसा टूट रहा है।शिकायत कर्ता ने मांग की है कि उपरोक्त लापरवाही फ्लीट कार्ड अधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा की गई जिससे उसकी गाड़ी का भाड़ा टूट गया और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा वही काफी समय तक गाड़ी खड़ी रही।ग्राहक का कहना है कि लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top