*पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Mar 07, 2025 at 05:59 PM , 281*बलवा ड्रिल/ दंगा निंयत्रण का हुआ रिहर्सल*
*पुलिस लाइन कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया*
लखीमपुर खीरी। दिनांक 07.03.2025 को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। आगामी त्यौहारों रमजान माह, ईद-उल-फितर, होली एवं नवरात्रि आदि के दृष्टिगत संवेदनशीलता व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन्स का भ्रमण करके, डॉयल 112, एम0टी0 शाखा, क्वार्टर गार्ड, आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों एवं अभिलेखों अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments