पढ़े महाविद्यालय,बड़े महाविद्यालय के अंतर्गत पुस्तक अध्ययन दहेज मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा
लखीमपुर खीरी Mar 07, 2025 at 05:45 PM , 132लखीमपुर खीरी।भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में दिनांक 7 मार्च 2025 को पढ़े महाविद्यालय बड़े महाविद्यालय के अंतर्गत पुस्तक अध्ययन दहेज मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा तथा नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर गीता शुक्ला के मार्गदर्शन में डॉ क्षमा तिवारी तथा श्रीमती विमलेश ने आयोजित कर संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं अभिभावकगण तथा महाविद्यालय में तैनात कार्मिकों ने पुस्तक पढ़ने का कार्यक्रम अलग-अलग कक्षाओं में संपन्न किया । इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. सुशीला देवी, डॉ.रेखा पांडे, श्रीमती अर्चना सिंह, डॉ क्षमा तिवारी, श्रीमती विमलेश, डॉ पूजा शुक्ला, सुश्री वीना चौरसिया तथा अंशकालिक कार्मिक एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments