स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

लखीमपुर खीरी , 261

लखीमपुर खीरी। वृद्धाआश्रम सलेमपुर कोन में जिला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ शिखर बाजपेई व नेत्र सर्जन डॉ अक्षत मिश्रा द्वारा शिविर के माध्यम से बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान 60 से अधिक वृद्धजनों को लाभ मिला। जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ शिखर बाजपेई ने बताया कि एनपीएचसीई कार्यक्रम के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए देखभाल कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत वृद्धाआश्रम सलेमपुर कोन में प्रत्येक माह में एक बार स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित शिविर में उन्होंने 49 वृद्धजनों को सेवा प्रदान की। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य दर्द के मरीज शामिल थे। वहीं नेत्र सर्जन डॉ अक्षत मिश्रा द्वारा भी 25 वृद्धजनों की आंखें चेक की गई। जिम सामान्य बीमारियां देखी गई सभी को दबाए भी उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top