होम्योपैथिक पुरोधा सम्मान से सम्मानित हुए डॉ देश दीपक
लखीमपुर खीरी Mar 06, 2025 at 07:42 PM , 127लखीमपुर खीरी।जिले के जाने माने होम्योपैयिक डॉक्टर देश दीपक को दिल्ली में होम्योपैयिक पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया है।बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेंदी ने भोजपुरी गायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में सम्मानित किया।डॉ देश दीपक ने इस पल को याद करते हुए माता पिता गुरुजनों व शुभचिंतको को याद कर धन्यवाद व्यक्त किया है।डॉ ने बताया कि यह पल कभी ना भूल पाने वाला यादगार पल रहेगा,अपने गुरुजनों,अग्रजों,अनुजों और बहुत से अन्य महान विभूतियों के साथ ऐसे ही मन को अभिभूत कर देने वाले पल में कुछ समय व्यतीत करने का सुखद अवसर भारत के राजधानी में स्थित एक पाँच सितारा होटल ताज महल में मिला।यहाँ सर्वप्रथम अश्विनी चौबे से जीवन का अनुभव मिला।सांसद राजेश वर्मा से इतने कम समय में जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। मंदिरा बेदी ने महिला शक्ति को प्रणाम करते हुए ओजस्वी महिला चिकित्सकों का सम्मान किया।बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक महान अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कभी ना हार मानने की अपनी जिद को हमारे समक्ष रखा और शानदार पलों को हमारे समक्ष प्रस्तुत किया।मैं जो बोलता हूँ वो करता हूँ इन शब्दों के साथ हमारे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने वक्तव्य की शुरुआत की और एक विकसित भारत के सपनो को नया आयाम दिया।अंत में पूरी सभा का मन एक महान लेखक व कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी माँ पर लिखी रचना से मोह लिया।मुझे भी इस अवसर पर अपनी संगीत प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस होम्योपैथिक पुरोधा सम्मान में पूरे भारत वर्ष से आए हुए लगभग 250 चिकित्सकों का सम्मान किया गया।डॉ देश दीपक ने कहा कि मुझे बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी जी के द्वारा सम्मानित किया गया।इस सम्मान के लिए मैं अपने पिता माता गुरुजनों और अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।






_page-0001.jpg)
























Comments