शर्मा प्रजापति बने भाजपा मंडल अध्यक्ष ओयल निकाला जुलूस, नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
लखीमपुर खीरी Mar 03, 2025 at 07:03 PM , 417लखीमपुर खीरी। ओयल कस्बे में काफी समय से रिक्त पद पर आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी ने अपनी मोहर लगा दी है कस्बे के ग्राम पन्योरा निवासी शर्मा प्रजापति को भारतीय जनता पार्टी ने ओयल मण्डल की कमान सौंपी है कमान मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किसान सेवा समिति पहुँचकर नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष का फूल मालाओं से बारी बारी से स्वागत किया वहीं रामनरेश सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया 42 वर्षीय शर्मा प्रजापति ने राजनीति की सुरुआत किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी के रूप में की 2007 से 2010 तक किसान मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर रहे उसके बाद ग्रामसभा पनयोर के बूथ अध्यक्ष तथा सेक्टर संयोजक के पद पर रहे वर्ष 2016 में मण्डल उपाध्यक्ष बनाए गए वर्ष 2018 में जिला कार्य समिति के सदस्य बनाये गए वर्तमान में किसान सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है अब पार्टी ने मण्डल अध्यक्ष की कमान सौंपी है स्वागत में इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे,साथ ही जुलूस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष शर्मा प्रजापति के साथ कपिल वर्मा, अर्जुन सिंह, नवरत्न सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments