25 वर्षों से विकास की बाट जोह रहा सुजई कुंडा पुल समाधान दिवस में भाजपा नेता ने दिया ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 141

लखीमपुर खीरी- धौरहरा तहसील सभागार में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियों की कतार में खड़े क्षेत्रीय भाजपा नेता कन्हैया बाजपेई ने पत्र के माध्यम से विधायक विनोद शंकर अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी से धौरहरा सुजई कुण्डा मार्ग दहौरा नाले पर बने हुए पुल के करीब 25 वर्ष पूर्व ढहने के बाद निर्माण न होने का मुद्दा उठाया। आरोप है कि पुल न बनने से नदी के उस पार बसे करीब 50 गांव प्रभावित है जिससे छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। जिस पर विनोद शंकर अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग के केके झा को बुलाया, झा द्वारा बताया गया कि पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया।पत्र में कहा गया कि मार्ग पर निकलने व आने जाने में कठिनाई होती है।

Related Articles

Comments

Back to Top