मंत्रोचार के साथ हुई गन्ने की बुवाई

लखीमपुर खीरी , 107

धौरहरा खीरी।
धौरहरा क्षेत्र के सुजईकुंडा गांव में प्रगतिशील किसान आनन्द मोहन त्रिवेदी के खेत में नई गन्ना प्रजाति 15023 के डेमो प्लॉट की बुवाई विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जुवारी ग्रुप की चीनी मिल गोविंद शुगर ऐरा के गन्ना प्रबंधक यादवेंद्र प्रताप राव के देखरेख में किया गया,इस दौरान गन्ना प्रबंधक ने बताया बताया की डेमो प्लांट से किसान की कमाई दोगुनी करने का चीनी मिल का लक्ष्य है पिछले वर्ष चीनी मिल ने अपने क्षेत्र में लगभग 55 डेमो प्लांट लगवाए थे जिसकी उपज 500 से 700 कुंतल प्रति एकड़ प्राप्त किया गया था,इस बार चीनी मिल अपने पूरे क्षेत्र में 200 डेमो प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। वहीं गन्ना प्रबंधक ने बताया कि हमारे क्षेत्र में प्रत्येक गांव स्तर पर डेमो प्लांट लगाने का प्रस्ताव है उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि चीनी मिल जब तक मिल क्षेत्र गन्ना पूरा समाप्त नहीं होगा तब तक अनावरत चलती रहेगी,चीनी मिल का भुगतान भी किसानों के खाते में समय से दिया जा रहा है चीनी मिल द्वारा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है जिसमें ट्रेंच ओपनर पावर स्प्रेयर रिंग पीट डिगर तथा पीढ़ी प्रबंधन हेतु आईएमडी मशीन 25 पर्सेंट की छूट पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है किसान बंधुओ से अपील है कि अपना गन्ना सप्लाई चीनी मिल को ही करें और अपना बेसिक कोटा मजबूत  करें। किसान देवाशीष त्रिवेदी कुंदन,रियाज,मोनू,जोनल इंचार्ज बृजेश अवस्थी राहुल पाठक,सरवन यादव समेत अन्य किसानों मौजूदगी रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top