त्योहारों को लेकर प्रशासन मुस्तैद
लखीमपुर खीरी Feb 26, 2025 at 07:58 PM , 109धौरहरा खीरी।
महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
इस दौरान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया व शिव मंदिर से शिव बारात निकलकर कस्बे की सड़कों पर भ्रमणशील रहकर मंदिर परिसर में समापन हुआ इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी रही।
क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए अफसरों के देख-रेख में लीलानाथ शिव मंदिर कफारा में उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह,शिव मंदिर नरैनाबाबा मे मोहन सिंह, नागेश्वर महादेव मंदिर धौरहरा में बीरेंद्र सिंह, जालिम नगर घाट शिव मंदिर रुद्र प्रकाश पाण्डेय व विभा यादव, जगंली नाथ शिव मंदिर खमरिया पुलिस व हनुमान मंदिर सेमरिया में ईसानगर पुलिस बल सुबह से तैनात रहा।इस दौरान धौरहरा कस्बे के नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शिव बारात भक्तों द्वारा निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक ईसानगर देवेन्द्र गंगवार व धौरहरा प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा,उप निरीक्षक अरविंद तिवारी, विनोद द्विवेदी,विलियम कौशिक,विभा यादव,अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments