फॉलोवर की हार्ट अटैक से मृत्यु

लखीमपुर खीरी , 280

धौरहरा खीरी। सोमवार दोपहर कोतवाली धौरहरा में तैनात फालोवर की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली धौरहरा में करीब 10 वर्षों से तैनात थाना क्षेत्र ईसानगर निवासी फालोवर पैकरमा प्रसाद 55 वर्ष सोमवार सुबह की शिफ्ट का खाना बनाने के बाद पड़ोस में स्थित अपने आवास चला गया वहा अचानक तबियत खराब होने के कारण पड़ोसियों व पुलिस कर्मियों द्वारा करीब एक बजे सीएचसी धौरहरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान फालोवर पैकरमा प्रसाद की मौत हो गई। घटना बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि काफी समय से बीमार होने के कारण मौत हुई है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कन्फर्म होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top