नगर पालिका गोला की बड़ी पहल यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा
लखीमपुर खीरी Feb 24, 2025 at 07:55 PM , 135गोला गोकर्णनाथ खीरी। दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को अब नही पड़ेगा गोला में भटकना छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग ठहरने की व्यवस्था साथ ही 10 रुपये में मिलेगा भोजन,
छोटी काशी गोला में यूपी बोर्ड परीक्षा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे आते है इसके लिए नगर पालिका परिषद गोला उनके रहने और खाने की व्यवस्था कर रही है । विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी तथा भोजन की व्यवस्था माँ अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से 10 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रहने की व्यवस्थाओं का अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र एवं पालिका स्टाफ के साथ निरीक्षण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के तमाम छात्र/छात्रायें पेपर देने के लिए आते है लेकिन गोला में आवासीय सुविधा न होने से वो ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह जल्दी परीक्षा केंद्रों पर आने में हादसे के भी शिकार हो जाते थे इन्ही स्थितियों को देखते हुए नगर पालिका ने निर्णय लिया कि गोला में बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क आवासीय व्यवस्था की जाएगी यह व्यवस्था सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान जारी रहेगी नगर में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को ठहरने में कोई असुविधा न हो इसलिए सभी तैयारी कर दी गई है। नीलकण्ठ मैदान एवं त्रिलोक गिरि स्थिति रैन वसेरा में रहने की व्यवस्था होगी जिसमें विश्राम व पढाई के लिए प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहेंगी पालिका अध्यक्ष ने अपना व गौरव त्रिपाठी का नंबर भी जारी किया। 9415460769 ,9453980758 किसी भी समस्या के लिए सम्पर्क कर भी कर सकते है।






_page-0001.jpg)
























Comments